झाँसी जिले के रानीपुर में 72 वें गणतंत्र दिवस पर बजंरग सेना पदाधिकारियो द्वारा निकाली गयी विशाल तिरंगा7 यात्रा
विवेक आर्य/ वरिष्ठ पत्रकार झाँसी झाँसी जिले के रानीपुर में बजंरग सेना पदाधिकारियो द्वारा निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा जिसका शुभारंभ रानीपुर बस स्टैंड पर मुख्य अतिथि मा0 पीलू दीक्षित जी ( अध्यक्ष राष्ट्रीय कोर कमेटी), मा0 दीपक दीक्षित ( प्रदेश प्रभारी) व मा0 चंद्रकांत पाठक जी ( प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंडल) आदि सम्मानीय लोगो को माल्यार्पण करके किया गया। तिरंगा यात्रा को रानीपुर नगर में विशाल जनसमूह के साथ “भारत माता की जय” उदघोष करते हुऐ निकाला गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि में पं0 नीतेश तिवारी (अध्यक्ष बुंन्देलखण्ड युवा मोर्चा),राज श्रीवास( अध्यक्ष राज्य आंदोलन), विवेक आर्य (जिलाध्यक्ष पब्लिक राईट्स असोसिएशन) , एपेक्स आई0 टी0 आई0 कॉलेज प्रधानाचार्य राहुल द्विवेदी ( आई0 टी0 सेल अध्यक्ष) ,सुनील भईया ( जिला अध्यक्ष बजरंग सेना) , अमन त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।यात्रा के समापन स्थान पर पहुँचने पर मुख्य अतिथि पीलू दीक्षित जी , पं0 नीतेश तिवारी व रोहित श्रीवास जी ने देश को अंग्रेजों से आजादी दिलाने वाले शूरवीरों की प्रितिमा पर माल्यार्पण कर अपने अपने विचारों को व्यक्त किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक नारायण दास चौधरी जी ने सभी समम्मानीय लोगो का आभार व्यक्त किया
Read More…